dharma sangrah

हम नहीं सुधरेंगे, Corona Virus से बचने के लिए अब टोटके शुरू...

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (18:27 IST)
एक तरफ कोरोना वायरस (Corona virus) की आमद से पूरा देश थर्राया हुआ है और सरकार और देश के डॉक्टर आम लोगों की जान बचाने की जद्दोजेहद में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ मध्‍यप्रदेश के गांवों में लोग कोरोना से बचाव के लिए अब टोने-टोटके का सहारा लेने में लगे हैं। नीमच में जहां साधु इस महामारी से बचाव के लिए औघड़ क्रिया में लगे हैं तो एक समाज ने माता महारानी का चलावा निकाला।

नीमच में गुरु एकांतवासी श्‍मशान में आधी रात को औघड़ क्रिया कर रहे हैं। इनसे जब बात की तो इनका कहना था कि जब कभी महामारी आती है तो तपस्या करनी पड़ती है, उन्होंने कहा कि नवरात्रि के 9 दिन तक हवन करूंगा और मां काली से प्रार्थना करूंगा कि कोरोना नामक महामारी नहीं फैले।

वहीं आज नीमच की सड़कों पर एक अजीब नज़ारा और दिखा जब कुचबंदिया समाज के लोग हाथ में खप्पर लिए सड़कों पर निकले, उनके पास कपूर और शराब भी थी, जिसे वे अपने मोहल्ले के समीप के चौराहों पर बिखेर रहे थे।

इसमें शामिल मोहनलाल गोहर का दावा था कि देश में जब कभी महामारी आती है तो माता महारानी का चलावा निकाला जाता है, जिससे यह रुक जाती है, लेकिन जब यह चलावा मोहल्ले से निकलकर समाज के मंदिर की ओर जा रहा था तभी पुलिस आ गई और इन्हें इनके घरों की ओर वापस कर दिया। इस दौरान टीआई अजय सारवान ने कहा कि जिले में लॉकडाउन है और हमें इसका पालन कराना है।

जब हमने इस मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. किशोर सोनी से बात की तो उनका कहना था, इस महामारी में टोने-टोटके, ताबीज़ सब फ़िज़ूल हैं। आम लोग संक्रमण से दूर रहें और यदि कोई लक्षण दिखें तो तत्काल मेडिकल टीम को फोन करें।

वेबदुनिया' की अपील : कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए किसी भी तरह के टोने-टोटके, तंत्र क्रियाओं एवं इस तरह के किसी भी कार्य में बिलकुल भी संलग्न न हों। फिलहाल इस घातक वायरस का कोई इलाज नहीं है। अत: सोशल डिस्टेंसिंग को प्राथमिकता दें, घरों में ही रहें और अपने परिवार का पूरा ख्‍याल रखें, अफवाहों से बचें।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख