sundarkand

Corona Virus : लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी रेलगाड़ियां

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (17:08 IST)
नई दिल्ली। कोरोना विषाणु की वैश्विक महामारी से बचने के लिए सरकार के 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर रेलवे ने 14 अप्रैल तक अपने सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का ऐलान किया है, जिनमें शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान, वंदेभारत, तेजस समेत सभी प्रीमियम, मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर गाड़ियों के अलावा उपनगरीय सेवाएं भी शामिल हैं।
 
रेलवे बोर्ड के एक परिपत्र के अनुसार यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर उठाया गया है।
 
रेलवे बोर्ड ने कहा है कि 14 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा और इस दौरान उपनगरीय रेल सेवाओं और कोलकाता मेट्रो रेल की सेंवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।
 
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इसका कड़ाई से पालन करने और इस संबंध में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। इसका प्रचार प्रसार करने के लिए भी जोनल रेलवे को कहा गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि गत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे ने करीब 4 हजार ट्रेनों का परिचालन 22 घंटे बंद रखने का निर्णय लिया और बाद में राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के कारण इसकी यात्री सेवाएं रद्द की गई थीं, जिसे अब बढ़ाकर 14 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से 2400 पैसेंजर, 1300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख