Daily Horoscope
✕

एम्स निदेशक बोले, दिल्ली ने लगता है Covid 19 के शीर्ष स्तर को छू लिया

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (09:32 IST)
नई दिल्ली। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि रोजाना संक्रमण के घटते मामलों के मद्देनजर लगता है कि दिल्ली कोविड-19 के शीर्ष स्तर को छू चुकी है। हालांकि उन्होंने महामारी से निपटने के प्रयासों में किसी भी तरह की ढिलाई के खिलाफ आगाह किया है।
ALSO READ: वैज्ञानिकों का दावा, कोविड-19 की दवा बनाने में चमगादड़ से ही मिलेगी मदद
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और वहां पर शीर्ष स्तर बाद में पहुंचेगा लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के बहुत ज्यादा प्रमाण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि शहरों में अतिसंक्रमित क्षेत्र हैं, जहां पर मामले बढ़ रहे हैं और आशंका है कि उन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है। इसलिए निषिद्ध क्षेत्रों में जोर-शोर से कदम उठाने की जरूरत है।
ALSO READ: AIIMS दिल्ली ने शुरू की 'कोवैक्सीन' टीके के मानव परीक्षण के लिए स्वयंसेवियों की भर्ती
क्या देश में कोविड-19 शीर्ष स्तर को छू चुका है? इस पर गुलेरिया ने कहा कि मेरा मानना है कि कुछ इलाके शीर्ष स्तर को छू चुके हैं। दिल्ली में भी ऐसा ही लगता है, जहां मामले घट रहे हैं। लेकिन कुछ इलाकों में शीर्ष स्तर पहुंचना बाकी है। कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं और वे बाद में शीर्ष स्तर तक पहुंचेंगे।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : कोविड-19 से स्वस्थ होकर काम पर लौटे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
उन्होंने कहा कि दक्षिण के कुछ राज्यों, गुजरात के अहमदाबाद और मुंबई के मध्य भाग में भी मामले कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर को छू लेने का यह मतलब नहीं है कि आप प्रयास कम कर दें। भारत के बाहर कई शहरों में खासकर अमेरिका में जब लोगों को लगा कि शीर्ष स्तर अब बीत चुका है और उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करना या मास्क लगाना छोड़ा, इसी बीच फिर से मामले बढ़ने लगे।
 
गुलेरिया ने कहा कि मामले घटने पर भी संक्रमण को नियंत्रित करने और निषिद्धि क्षेत्र को लेकर कवायद के साथ ही अन्य निर्देशों का पालन करते रहना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय कई मौकों पर कह चुका है कि देश में कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी राजेश भूषण ने 9 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देश में सामुदायिक संक्रमण का चरण नहीं आया है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख