Hanuman Chalisa

‘इन द टाइम ऑफ कोरोना’ पढ़ें सबसे पॉजिटिव ये 5 किताबें

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (18:00 IST)
कोराना ने पूरी दुनिया को स्‍तब्‍ध कर दिया है, कई देशों में इससे बचाव के लिए उपाय खोजे जा रहे हैं, ऐसे में चारों तरफ नकारात्‍मकता पसर गई है। कामकाज ठप्‍प है, कई कंपनियां ‘स्‍टे होम’ का नारा दे रही है। ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर पर ही रहो, या घर से ही काम करो।

घर और ऑफिस में काम करने में फर्क होता है, ऐसे में घर में आपको खाली समय भी मिलेगा। इस खाली समय का उपयोग करने के लिए आप दुनिया की बेहतरीन किताबें पढ़ सकते हैं।

आइए बताते हैं कुछ ऐसी ‘सकारात्‍मक’ किताबों के बारे में जो आप इस संकट और नकारात्‍मकता वाले समय में पढ़कर एंजॉय कर सकते हैं।

द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग
डेविड श्वार्ट्ज की सबसे बेहतरीन किताबों में मानी जाती है यह किताब। इस किताब का जादू पाठकों को बांध सा लेता है। दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जो आप हासिल नहीं कर सकते, इसी बात को लेखक ने बेहद ही दिलचस्‍प और बेहतरीन तरीके से लिखा है।

द मोंक हू सोल्ड हिज फरारी
लेखक राबिन शर्मा की द मोंक हू सोल्‍ड हिज फरारी लाखों लोगों को मोटीवेट कर चुकी है। यह किताब आपकी सोच को बदल देगी। रॉबिन शर्मा इस पुस्तक से सीधे पाठकों के इमोशंस को छूते हैं। मटेरियल और आध्‍यात्‍मिक दृष्‍टिकोण को यह किताब बहुत रोचक तरीके से दर्शाती है।

द एल्केमिस्ट
साहित्यकार ‘पॉलो कोएल्हो’ की यह किताब बेहद लोकप्रिय और सकारात्‍मक मानी जाती है। यह दुनिया की बेस्ट सेलिंग बुक में आ चुकी है। जिंदगी जीने की संभावनाओं को खोजने लाइफ को एंजॉय करना सीखने के लिए यह एक बेहतरीन किताब है।

रिच डैड, पुअर डैड
धन-दौलत इस दौर में सबसे महत्‍वपूर्ण चीज है। इसी से आपको समाज में मान और सम्‍मान मिलता है। लेकिन सबसे जरुरी चीज है धन का प्रबंधन। यानी मनी मैनेजमेंट। इस पुस्तक में लेखक रॉबर्ट कियोस्की ने बड़ी सहजता से ‘वित्त प्रबंधन’ के सबसे प्रभावी तरीके बताए हैं। कई बार हम सब कुछ प्राप्त कर के भी, कुछ ख़ास नहीं कर पाते। यह किताब आपके ‘धन प्रबंधिन’ में बहुत काम आएगी।

थिंक एंड गो रिच
नेपोलियन हिल की यह किताब आपके व्यक्तित्व को पूरी तरह से डेवलेप करने में सक्षम है। अब तक इस किताब की करीब 7 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। यह किताब लाइफ में कामयाबी के नियमों को सिखाने में कारगर है। यह किताब आपकी अनजानी गलतियां बताएगी जो आपको पता नहीं चलती। इसका ऑरिजिनल वर्जन 1937 में प्रकाशित किया गया था।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख