shradh paksha
✕

ICMR की चेतावनी, दिल्ली में आ चुकी है Covid-19 की तीसरी लहर

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (21:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 (Covid-19) की तीसरी लहर आ चुकी है, जिसके कारण पहले से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदूषण, सर्दी के मौसम और त्योहार जैसे कारणों से भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
 
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रिकॉर्ड मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सबसे ज्यादा 7745 मामले आए और संक्रमितों की संख्या 4,38,529 हो गई।
 
दिल्ली में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदूषण, सर्द मौसम, त्योहार, शादियों के मौसम जैसे कारकों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में लोगों का आना-जाना, जमावड़ा भी बढ़ा है, जिस कारण से संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘जून और सितंबर में दो बार मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब तीसरी लहर आ चुकी है जिसके कारण पहले की तुलना में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।’
 
क्या दिल्ली में सामुदायिक संक्रमण हो चुका है और क्या त्योहार के दौरान मामले बढ़ेंगे, इस पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि त्योहार के समय या शादी के मौसम में जब लोग इकट्ठा होंगे और कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो संक्रमण की दर बढ़ने की आशंका है।
 
 नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी ने हाल में उल्लेख किया था कि दिल्ली के अस्पतालों को रोजाना 15,000 मामलों के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। हालांकि भूषण ने कहा कि 15,000 का आंकड़ा एक अनुमान है और यह निश्चित संख्या नहीं है।
 
 उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ बैठकों में केंद्र ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा जांच करने और लक्षित समूह की भी जांच करने को कहा है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख