ramcharitmanas
✕

अगस्त में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में होगी चरम पर, SBI रिपोर्ट में चेतावनी

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (19:27 IST)
नई दिल्ली, कोरोना वायरस की तीसरी लहर अगस्त के मध्य तक भारत में आने की संभावना है, जबकि सितंबर में मामले चरम पर हो सकती है।

यह सोमवार को एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। वहीं, बता दें कि देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। एसबीआई रिसर्च द्वारा प्रकाशित 'कोविड -19: द रेस टू फिनिशिंग लाइन' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि टीकाकरण ही एकमात्र बचाव कर सकता है, क्योंकि वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि, औसतन, तीसरी लहर के चरम मामले दूसरी लहर के समय के चरम मामलों के लगभग 1.7 गुना हो सकते हैं।

भारत में केवल 4.6 फीसद ही आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जबकि 20.8 फीसद को एक खुराक मिली है। यह अमेरिका (47.1 फीसद), यूके (48.7 फीसद), इजरायल (59.8 फीसद) स्पेन (38.5 फीसद), फ्रांस (31.2 फीसद), सहित अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है।

भारतीय स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने रिपोर्ट में कहा, 'भारत ने 7 मई को अपनी दूसरी लहर की पीक देखी और मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास भी कहीं न कहीं लगभग 10,000 मामलों को रिपोर्ट कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि ट्रेंड्स के आधार पर, 21 अगस्त के बाद से मामले बढ़ना शुरू हो सकते हैं, जो कम से कम एक महीने बाद तक जब तक कि चरम पर न पहुंचे, वह बढ़ते रहेंगे।

वर्तमान मामले अब पिछले सप्ताह से लगभग 45,000 के आसपास दर्ज हो रहे हैं। यह दर्शाता है कि विनाशकारी दूसरी लहर अभी तक देश में समाप्त नहीं हुई है। घोष ने कहा कि पहली लहर में भी, मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आई, दैनिक मामलों में बेहद गिरावट से पहले 21 दिनों के लिए लगभग 45,000 के आस पास मामले रहे थे।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख