1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Thieves in PPE Suit flee with 780 gm gold

PPE किट पहनकर दुकान में सेंधमारी, चुराया 78 तोला सोना

Satara
सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) पहनकर चोरों ने एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी की और वहां से 780 ग्राम सोने के गहने चुरा ले गए। 
 
पुलिस ने बताया कि पल्टन क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोर अलमारी और शोकेस से सोने के आभूषण चोरी करते दिखे।
 
पुलिस के अनुसार 2 दिन पहले हुई घटना के फुटेज में चोर टोपी, मास्क, प्लास्टिक के जैकेट और दस्ताने पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।
 
पुलिस ने कहा कि आभूषण की दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर पल्टन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
दुकान के मालिक के अनुसार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 78 तोला सोना चोरी कर ले गए। (भाषा)
अगला लेख
तेज गेंदबाज केमार रोच दिग्गज खिलाड़ी है जो 300 विकेट चटका सकते हैं