Hanuman Chalisa

MP में कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं, 8वीं तक के स्कूलों को ऑफलाइन करने पर फैसला 12 के बाद

विकास सिंह
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (17:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच सरकार अब भी पाबंदियों के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। आज कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बच्चों के कोरोना संक्रमित होने का मुद्दा उठाते हुए पहलीं से आठवीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन करने की बात कहीं, जिसको खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खारिज करते हुए कहा कि केस बढ़ रहे है लेकिन हालात चिंताजनक नहीं है, इसलिए दो-तीन दिन बाद स्थिति की फिर समीक्षा कर फैसला करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के जो आंकड़ें और संक्रमितों की स्थिति के बारे में जो रिपोर्ट आ रही है उससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है और न ही अभी कोई सख्त कदम उठाने की जरूरत है। 
 
इंदौर और भोपाल बने कोरोना के हॉटस्पॉट- प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 317 नए केस आए हैं, इसके साथ कुल एक्टिव केसों की संख्या 8 हजार 668 तक पहुंच गई। वहीं प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 3.4 फीसदी और रिकवरी रेट 97.37 फीसदी है। वहीं अगर जिलों की बात करें तो इंदौर में 650, भोपाल में 489, ग्वालियर में 91 केस आए है। वहीं महाकाल की नगर  उज्जैन में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
ALSO READ: आज से प्रिकॉशन डोज/बूस्टर डोज लगना शुरू, डॉक्टर के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, जानें आपको कब लगेगी बूस्टर डोज
ओमिक्रॉन ने पाबंदियों से बचाया-कोरोना के लगातार नए केस आने के बाद भी सरकार का पाबंदियों को नहीं लगाने की वजह अधिकांश केस ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों का है।  प्रदेश में कोरोना के कुल 8 हजार से अधिक एक्टिव केसों में से अधिकांश कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है जिसके चलते अधिकांश संक्रमित होम आइसोलेशन में सहीं हो रहे है।
 
कोरोना के नए संक्रमित में मात्र 6 फीसदी लोगों को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ रही है। वहीं मात्र फीसदी लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है, यह ऐसे लोग है जो पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रह है। अगर आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में कोविड केयर सेंटर में 92, भोपाल में 8, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 7 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती है।
 
कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश
- कोविड केयर सेंटर सक्रिय रहे ।
- होम आइसोलेशन में जो हैं, उनसे रोज दो बार बात की जाये।
- स्वास्थ्य सिस्टम पूरी तरह एक्टिव हो जाये।
- अभी स्थिति चिन्ताजनक नही है, लेकिन केस बढ़ रहे है।
-16 तारीख को 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का 100% वैक्सिनेशन हो जाये। 
-ठीक से टेस्ट होने चाहिए, आंकड़े ठीक ढंग से उसी दिन के आये , ताकि स्थिति का आंकलन वास्तविक ढंग से किया जा सके।
-मास्क को लेकर कड़ाई से पालन हो, अनावश्यक प्रतिबंध न लगाएं, जब जरूरत पड़ेगी तो तुरन्त कदम उठाएंगे।
-स्कूल भी अभी 50 परसेंट से चलने दें.
-बड़े मेलों पर रोक लगा दी गई है
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

अगला लेख