ramcharitmanas
✕

Ground Report : नीमच में पैदा हो सकता है दवाइयों का संकट

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (19:52 IST)
लगभग पिछले 10 दिनों से नीमच जिले सहित संपूर्ण देश में लॉकडाउन है, जिस कारण एक शहर से दूसरे शहर में भी कई ऐसी आवश्यक वस्तुएं हैं जिनकी सप्लाई नहीं हो पा रही है। इनमें से ही एक अतिआवश्यक वस्तु दवाई है। नीमच जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी दवाइयों की जरूरत के लिए नीमच जिले के होलसेलरों और रिटेलरों पर निर्भर करते हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार जो लोग पहले हफ्ते 10 दिन की दवाई लेते थे, वह लॉकडाउन के बाद तीन-तीन महीने की दवाई लेकर जा रहे हैं, ऐसे में जितनी दवाई की खपत 10 लोग करते थे, उतनी खपत 1 व्यक्ति ही कर रहा है। इस कारण रिटेलर एवं होलसेल के ऊपर भी दबाव बनता जा रहा है। आमजन के दवाइयां स्टॉक करने के कारण रिटेलर और होलसेलर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।

इस मामले में जब हमने आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट अमित शर्मा से बात की तो उनका कहना था नीमच जिला अपनी दवाइयों की पूर्ति के लिए पूरी तरह से इंदौर पर निर्भर है, परंतु वर्तमान समय में इंदौर से होलसेलरों के पास दवाई नहीं आने के कारण कुछ दवाइयों की कमी आने लगी है। भले ही सरकार एवं प्रशसन द्वारा दवाइयों की सप्लाई एवं बिक्री पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है, बावजूद इसके आमजनता द्वारा दवाइयों का लंबा स्टॉक करने से बाजार में कुछ दवाइयां कम होती नजर आ रही हैं।

यदि कुछ समय के लिए भी बाजार में आवश्यक दवाइयों की कमी होती है तो आमजन के साथ-साथ शासन प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दवाओं के होलसेल कारोबारी जयराम मूलचंदानी कहते हैं नीमच जिले में जो दवाइयां इंदौर से आती थीं, वह अधिकतर बसों के माध्यम से होलसेलरों के पास पहुंचती थीं, परंतु बसों के बन्द हो जाने के कारण भी दवाइयां शहर में नहीं पहुंच पा रही हैं।

ऐसे में जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर्स संचालकों एवं होलसेलरों की बैठक लेकर वस्तुस्थिति का जायजा लेना चाहिए एवं इस प्रकार से आमजन को रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली दवाइयां आसानी से उपलब्ध हों इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।

लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

नवरात्र में योगी सरकार का बड़ा आयोजन, देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी गीत

इंदौर-उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों में सूखे की आहट, पश्चिमी रीजन में 20 से 59 फीसदी तक कम बारिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

अगला लेख