Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : मुंबई में स्थिति नियंत्रण में, रोजाना हो रही 6 से 7 हजार जांच

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (10:47 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और संक्रमण के रोजाना 1500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि रोजाना 6000 से 7000 जांच की जा रही है और अधिकतर लोग सुरक्षा नियमों का पालन भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से रोजाना 1,500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। काकानी ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है।उन्होंने बताया कि कोविड-19 के शहर में दस्तक देने के बाद से ही बीएमसी ने झुग्गी-बस्ती इलाकों पर ध्यान केन्द्रित किया, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की, उन्हें पृथक किया और संक्रमित होने की पुष्टि पर उन्हें पृथक वास केन्द्र भी भेजा।

अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बीएमसी ने झुग्गी-बस्ती इलाकों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और जिन लोगों में लक्षण थे, उनका पता लगाया। स्थानीय डॉक्टरों की मदद से ‘फीवर क्लीनिक’ और ‘एक्स रे वैन’ की स्थापना की गई। उन्हें सभी चिकित्सकीय उपकरण मुहैया कराए गए और साझे शौचालयों को बार-बार संक्रमण मुक्त भी किया जा रहा है।

काकानी ने कहा कि नगर निकाय अब आवासीय इमारतों और हाउसिंग सोसायटी पर ध्यान केन्द्रित करेगा। हाउसिंग सोसायटी में बिना मास्क के किसी व्यक्ति को न आने देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय ने गणेश उत्सव के मद्देनजर ‘एक वार्ड-एक गणपति’ को अनुमति दी है और इस पर बाकी निर्णय स्थानीय अधिकारी लेंगे।
इस साल यह 10 दिवसीय उत्सव 22 अगस्त से शुरू होगा। बीएमसी के अनुसार मुंबई में मंगलवार तक कोविड-19 के 1,03,262 पुष्ट मामले थे और इससे 995 लोगों की जान जा चुकी थी।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख