dharma sangrah
✕

WHO की चेतावनी, ओमिक्रॉन से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है नया XE वेरिएंट, फैलने का भी किया दावा

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (20:02 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के तमाम वेरिएंट से अभी राहत मिली ही थी कि डब्‍लूएचओ ने फिर से चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नए दावे ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि कोरोना का नया एक्सई (XE) वेरिएंट पैर पसार रहा है, जो ओमिक्रॉन के बीए.2 से करीब 10 गुना अधिक संक्रामक है।

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी हाल ही में यह दावा किया है कि कोरोना का नया म्यूटेंट एक्सई ओमिक्रॉन के बीए.2 से करीब 10 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। कोरोना का एक्सई वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज बीए.1 और बीए.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि जब तक इसके ट्रांसमिशन रेट और बीमारी के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाता तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही जोड़कर देखा जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई रिपोर्ट के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में इसकी कम्यूनिटी ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत ज्यादा होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आंकड़ों की आवश्यकता है।
Koo App

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बीए.2 सब-वेरिएंट अब दुनियाभर के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है, जिसके सीक्वेंस्ड मामलों की संख्या लगभग 86 फीसदी है। एक्सई स्ट्रेन का पहली बार यूके में 19 जनवरी को पता चला था और तब से 600 से ज्यादा एक्सई मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

हालांकि, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (एचएसए) की मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुजैन हॉपकिंस का कहना है कि अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

अगला लेख