suvichar

'मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा' लिखकर देने पर टूटने से बची युवक की शादी

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (23:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक कुटुंब न्यायालय में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज युवती के शादी से इनकार करने के एक मामले में सोमवार को उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार 'मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा' लिखकर देने के बाद युवती शादी के लिए राजी हुई।

कुटुंब न्यायालय की काउंसलर सरिता राजानी ने सोमवार को बताया कि मुंबई में नौकरी करने वाले भोपाल के एक युवक और युवती की यहां सगाई हुई। सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा। वीडियो में लॉकडाउन में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी के इशारों पर नाच रहा है। वीडियो के साथ ही मंगेतर ने लिखा कि शादी के बाद तुम पर भी यही लागू होगा।

राजानी ने बताया कि वीडियो देख युवक ने जवाब दिया, मैं इस श्रेणी में नहीं हूं। ऐसे लोगों की अलग श्रेणी होती है। उन्होंने बताया कि यह जवाब युवती को नागवार गुजरा और पहले दोनों के बीच अनबन हुई और फिर लड़की ने दो मई 2020 को सगाई तोड़ दी जबकि दोनों की शादी 20 मई को होनी थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग इस पर हैरान हुए और लड़की को मनाने की कोशिशें शुरू हुईं लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद लड़के के परिजन कुटुंब न्यायालय पहुंचे। वहां चार दिन तक युवक और युवती दोनों की काउंसलिंग की गई और युवती उसी युवक से शादी करने के लिए मान गई।

राजानी ने बताया, हमें दोनों को समझाने में चार दिन लगे। लड़के ने कहा कि छोटी सी बात पर उसकी मंगेतर इतना बुरा मान जाएगी, उसे नहीं पता था। युवक ने न सिर्फ सबके सामने युवती से माफी मांगी बल्कि 108 बार लिखकर दिया कि 'मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा'।
युवक ने मंगेतर को यह भी लिखकर दिया कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच बात बन गई और अब दोनों की 10 जून को शादी तय हो गई है। राजानी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों मुंबई में एक निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख