dharma sangrah

Corona की आपदा के बीच नीमच में दिखी मानवता की मिसाल

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (23:17 IST)
कोरोना वायरस (Corona virus) की आमद के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के साथ नीमच जिला भी 21 मार्च तक लॉकडाउन है। ऐसे में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो रोज़ कमाते हैं, रोज़ खाना खाते हैं। लॉकडाउन के चलते इन परिवारों को खाना मिल सके इसके लिए नीमच के आम लोगों ने एक संस्था बनाई हेल्पिंग हैंड और यह हर रोज़ 4 हज़ार भोजन के पैकेट बनाकर 2 हज़ार गरीबों को बांट रहे हैं।

कोरोना हारेगा, इस विशवास के साथ आम हिन्दुस्तानी ने कमर कस ली है। हम आपको ऐसे कोरोना वॉरियर्स से मिलवाने जा रहे हैं जो बेहद जांबाज़ी से 2 हज़ार लोगों को सुबह और शाम का खाना पहुंचा रहे हैं।

एसपी मनोज रॉय का कहना है कि नीमच के आम लोगों ने जमकर जज़्बा दिखाया और एक हेल्पिंग हैंड नाम की संस्था बनाई, जिसमें सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हैं। जो लोग सोशल डिस्टेंसिंग और स्‍वच्‍छता का पूरा ध्यान रखते हुए खुद अपने हाथों से 2 हज़ार लोगों का खाना सुबह और शाम बना रहे हैं। इस अभियान में नीमच के आम लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

एसपी रॉय ने बताया कि हमने शहर के मोहल्ले और बस्तिया चिन्हित की हैं, जहां लोगों को खाने की आवश्यकता है, उनकी लिस्टिंग की गई है और हमारी गाड़ियों से यह खाना सुबह और शाम उनको पहुंचाया जा रहा है।

इस हेल्पिंग हैंड के लिए काम कर रहे दीपक मूंदड़ा का कहना है, हमारा मकसद है कोई भूखा न सोए, इसीलिए इतने लोग जुटे हैं, और सब खुले हाथ से राशन आदि की मदद कर रहे हैं। इसमें लोग जुड़ते ही जा रहे हैं। अभी हम करीब 100 लोग हैं जो रात-दिन जुटे हैं।

इस भोजन पैकेट को पाने वाले बिल्लू भाई, मूलचंद मार्ग का कहना है कि जब से लॉकडाउन हुआ है त‍ब से मन घबराया हुआ था, अब क्या खाएंगे, क्योंकि आगे-पीछे कोई नहीं, बूढ़ा हो चला हूं, मज़दूरी करता था, जो अब बंद है, ऐसे में खाना कौन खिलाए, लेकिन हेल्पिंग हैंड वालों ने चिंतामुक्त कर दिया, मैं पुलिस का भी शुक्रगुज़ार हूं।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख