Hanuman Chalisa
✕

राज्यसभा चुनावों पर अगले हफ्ते फैसला करेगा निर्वाचन आयोग

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (21:03 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा एवं विधान परिषद चुनावों के संबंध में अगले सप्ताह फैसला करेगा।

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा, आयोग ने स्थगित किए गए अन्य चुनावों की भी आगामी सप्ताह में समीक्षा करने का फैसला किया है।

आयोग ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए थे और कहा था कि हालात की समीक्षा के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन 37 उम्मीदवार चुनाव लड़े बिना ही पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 18 सीटों के लिए चुनाव होना है। ये सीटें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात और मेघालय से हैं।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख