biodatamaker
✕

अमेरिका में Corona के टीके पहले किसे दिए जाएं, इस पर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (15:45 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के टीके लगने शुरू हो गए हैं और कम संख्या में उपलब्ध यह टीके ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मियों को दिए जा रहे हैं। अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में जब और टीके उपलब्ध होंगे तो वह पहले किसे दिए जाएंगे इस पर बहस जारी है। टीकाकरण विशेषज्ञों का एक दल, सप्ताहांत में होने वाली एक आपातकालीन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।

समिति चाहे जो भी निर्णय ले, टीकाकरण को लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य में प्राथमिकताएं अलग होंगी।विशेषज्ञों के दल का कहना है कि उन लोगों को टीका पहले मिलना चाहिए, जो आवश्यक कार्य कर रहे हैं, क्योंकि बस चालक, दुकानदार और इस प्रकार के लोग घर से काम नहीं कर सकते।

ये ऐसे लोग हैं, जो संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। इसके अलावा संक्रमण के खतरे के संबंध में नस्ली अंतर भी स्पष्ट है,परंतु कुछ अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि कि 65 साल या उससे अधिक उम्र के और लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को टीका मिलना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समूह में मृत्यु दर ज्यादा है।

मॉडर्ना के टीके पर चर्चा करने के एक दिन बाद रविवार को विशेषज्ञों का दल प्रस्ताव पर मतदान करेगा।राज्यों में टीकाकरण कार्यक्रम के प्रबंधकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन की कार्यकारी निदेशक क्लेयर हन्नान ने कहा,मुझे लगता है कि हमें पता है कि सब कुछ पूरी तरह से सही नहीं होने वाला है।

हमारे पास एक साथ सभी को देने के लिए टीके उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए हमें मुश्किल फैसले लेने होंगे।यदि आवश्यक कार्य करने वालों को वास्तव में प्राथमिकता दी जाती है तो यह भी देखना होगा कि राज्यों ने भी तय कर रखा है कि टीका पहले किसे दिया जाना चाहिए।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख