Hanuman Chalisa

Corona मरीजों के लिए TATA कर रहा अस्पतालों में 2304 बिस्तरों की व्‍यवस्‍था

शनिवार, 23 मई 2020 (21:09 IST)
मुंबई। इंजीनियरिंग कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata projects) ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए देश में अस्पतालों में कुल 2304 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।

कंपनी के मुख्य रणनीति अधिकारी हिमांशु चतुर्वेदी ने एक बयान में कहा, देश में बुनियादी संरचना क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ती और सबसे ज्यादा सराहनीय कंपनियों में से एक होने के नाते हमें लगा कि अस्पतालों के नेटवर्क को बड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में हम जटिल शहरी और औद्योगिक बुनियादी संरचना परियोजनाएं तैयार करने की अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी ने हाल ही में, मुंबई के केईएम अस्पताल में दो वार्ड को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के योग्य बनाया, जिनमें 65 बिस्तर और विशेष चिकित्सा उपकरण हैं। इसके अलावा कंपनी केईएम अस्पताल के आर्थोपेडिक केंद्र के एक बड़े हिस्से को 115 बिस्तरों वाला आइसोलेशन सेंटर बना रही है।

इसमें वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, एचएमई (श्वास प्रणाली) फिल्टर, फेशियल मास्क व आईवी स्टैंड, सक्शन मशीन, व्हीलचेयर और ड्रेसिंग ट्रॉली जैसे उपकरण भी लगाए गए हैं।

टाटा प्रोजेक्ट्स जोगेश्वरी (मुंबई) में एचबीटी ट्रॉमा सेंटर में 72 बिस्तरों वाला आइसोलेशन केंद्र बना रही है। यह इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। कंपनी मुंबई के मारोल में सेवन हिल्स अस्पताल में 300 बिस्तरों के आइसोलेशन केंद्र की परियोजना प्रबंधन में सहायता कर रही है।
कंपनी इनके अलावा उत्तर प्रदेश के गोंडा में 124 बिस्तरों वाला केंद्र बना रही है, जिसमें 10 आईसीयू बिस्तर, 10 एचडीयू बिस्तर और 104 आइसोलेशन बिस्तर शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के जीबी नगर में 168 बिस्तरों का ऐसा ही केंद्र बनाया जा रहा है, जिसमें 20 आईसीयू बिस्तर, 10 एचडीयू बिस्तर, 130 आइसोलेशन बिस्तर और आठ आपातकालीन बिस्तर शामिल होंगे।(भाषा) 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख