dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामले एक हजार से अधिक हो चुके हैं, जिन्हें मिलाकर देश में संक्रमितों की कुल संख्या 9000 को पार कर गई है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
 
महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, राजस्थान में 104, दिल्ली में 85, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्रप्रदेश में 46, मध्यप्रदेश में 32 और उत्तर प्रदेश में 31 नए मामले सामने आए हैं। 
 
मैक्स अस्पताल के डॉक्टर, नर्स संक्रमित : दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सहायक चिकित्सा कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल की तरफ से सोमवार को इसकी पुष्टि की गई है।
 
अस्पताल ने एक बयान में कहा है कि चिकित्सा स्टाफ में संक्रमण बाहर से आया है और यह अस्पताल के भीतर का मामला नहीं है। इनके संपर्क में आए 39 स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में ही अलग विंग में क्वारंटाइन किया गया है।

इन सभी स्टाफ में कोरोना के लक्षण अभी नहीं मिले हैं। इनके संपर्क में आने के पांचवें दिन यानी 14 अप्रैल को इनकी जांच की जाएगी। अस्पताल ने कहा है कि कोविड वार्ड में 154 कर्मचारी काम कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख