manglik dosh calculator
✕

तमिलनाडु में बढ़े COVID-19 के मामले, अंतर जिला बस सेवा पर 6 दिन की रोक

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (08:34 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में अंतर जिला सार्वजनिक परिवहन बस सेवा गुरुवार से 6 दिन के लिए बंद की जा रही है और किसी जिले से बाहर यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य किया जा रहा है। यह घोषणा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच की।

यह निर्णय मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा सुझाव देने के बाद लिया गया। जिलाधिकारियों ने कहा कि जब कोई व्यक्ति बिना पास के यात्रा करता है और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि होती है तो ऐसे मामले में उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में मुश्किल आती है।

अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न जोन के भीतर बिना रोक के यात्रा के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। पलानीस्वामी ने पाबंदियों में एक जून से दी गई ढील वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों के रुख का उल्लेख करते हुए कहा कि कार और दो पहिया वाहनों सहित निजी वाहन चालक बिना ई-पास के अंतर जोन यात्रा नहीं कर सकते।

उन्होंने एक बयान में कहा कि अन्य राज्यों और विदेश से आने वालों को पृथक-वास में रखा जाना चाहिए और उनका प्रवेश ई-पास उपलब्धता के अधीन होगी। ई-पास चिकित्सकीय आपात स्थिति, मृत्यु के मामलों या निकट संबंधियों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जारी किए जाते हैं।

पलानीस्वामी ने यह कहा कि मदुरै में चावल राशन कार्ड धारकों को वहां मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सप्ताहभर का लॉकडाउन लागू होने को देखते हुए एक हजार रुपए की सहायता एक बार फिर मिलेगी।

तमिलनाडु में बुधवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 2865 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामले बढ़कर 67468 हो गए। वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 866 हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना ई-पास के एक जोन (जिसमें आसपास के कई जिले आते हैं) में यात्रा की इजाजत देने की वर्तमान व्यवस्था पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई है।
पलानीस्वामी ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक लोग ई-पास के बिना किसी एक जिले में ही यात्रा कर सकते हैं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख