ramcharitmanas

कानपुर : इलाज के लिए भर्ती तबलीगी जमातियों ने मांगा नॉनवेज, वार्ड बॉय से की मारपीट

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (00:22 IST)
कानपुर। लाला लाजपत राय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किए गए कोरोना वायरस संक्रमित तबलीगी जमात के सदस्य खाने में 'नॉनवेज' मांग रहे हैं। जमात के सदस्यों ने खाना देने गए वार्ड बॉय से हाथापाई भी की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारीने दी।
 
उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है लेकिन वे उसे खाने से साफ मना कर रहे हैं और नॉनवेज (मांसाहार) की मांग कर रहे हैं। लाला लाजपत राय अस्पताल गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध है।
 
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापक डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि जमात के सदस्यों को खाना देने के लिए वार्ड बॉय तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड-19 पृथक वार्ड में गया लेकिन जमात के सदस्यों ने खाना खाने से इंकार कर दिया और नॉनवेज की मांग करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने कहा कि खाने का ‘मेन्यू’ हर दिन बदला जाना चाहिए क्योंकि वे शाकाहार खा-खाकर बोर हो गए हैं।
 
डॉ. आरती ने बताया कि जब जमात के सदस्यों को नॉनवेज खाना नहीं मिला तो उन्होंने प्रोटीन से भरपूर भोजन को फर्श पर फेंक दिया।
 
उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने वार्ड ब्वाय से हाथापाई की। वार्ड ब्वाय किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा लेकिन जमात के सदस्य उसका पीछा करते हुए नीचे उतर आए। इसके बाद वार्ड बॉय ने पूरी बात अधिकारियों को बताई, जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
 
डॉ. आरती ने आरोप लगाया कि 70 में से जमात के 15 या 20 सदस्यों की हरकतों से पूरा अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी परेशान हैं। अब तय किया गया है कि जमात के सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में खाना दिया जाएगा। (भाषा) (Symbolic images)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख