shradh paksha
✕

सावधान, कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन में मिले 7 अहम लक्षण

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (15:54 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर लोगों में सतर्कता का माहौल है। महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों से दिल्ली आने वालों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना होगी। इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण भी पुराने कोरोना वायरस से कुछ अलग पाए गए हैं। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने नए स्ट्रेन के 7 अहम लक्षणों के बारे में बताया है।
 
क्या हैं लक्षण : शरीर में दर्द एवं पीड़ा, गले में खराश, आंख आना, सिरदर्द, डायरिया, त्वचा पर रैशेज पड़ना, पैर की अंगुलियों का रंग बिगड़ना कोरोना के नए स्ट्रेन के मुख्य लक्षण हैं।
 
शोधकर्ताओं ने विस्तृत आंकड़ों का भी अध्ययन किया है। इसमें उन्होंने पाया कि कोरोना की प्रकृति में पहला बदलाव सितंबर में ब्रिटेन के केंट में दर्ज किया गया था। कोरोना वायरस का दूसरा पैटर्न दक्षिण अफ्रीका में मिला था। इसके बाद दुनिया के कई देशों में कोरोना का यह स्ट्रेन मिल चुका है।
 
भारत के 3 राज्यों में मिले नए कोरोना स्ट्रेन : महाराष्‍ट्र, केरल और तेलंगाना में कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि देश में अब तक सार्स-सीओवी-2 के ब्रिटिश स्वरूप से 187 लोग जबकि वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से 6 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा वायरस के ब्राजीलीयाई स्वरूप से भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

PGIMER चंडीगढ़ के डायरेक्टर जगत राम ने कहा है कि UK स्ट्रेन के बारे में दिसंबर में पता था अब भारत में भी नया स्ट्रेन मिला है। इन दोनों ही स्ट्रेन में तेजी से फैलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतनी होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी है।
 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख