suvichar

SC ने कहा- अधिकारियों को जेल भेजने से Oxygen नहीं आ जाएगी...

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (14:58 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस काल में ऑक्सीजन (Oxygen) से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद उसका पालन करना चाहिए।

ALSO READ: Data Story : भारी पड़े मई के पहले 5 दिन, 19 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, 17858 लोगों की मौत
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में आक्सीजन की आपूर्ति के आदेश के अनुपालन के मामले में कोताही के चलते दिल्ली हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस के खिलाफ केन्द्र सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
 
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अधिकारियों को जेल भेजकर या फिर अवमानना का मामला चलाकर इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता है। अदालत ने कहा कि दोनों तरफ से सहयोग होना चाहिए और कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों की जिंदगियां बचें।
 
अधिकारियों को जेल में डालने से ऑक्सीजन नहीं आ जाएगी। अदालत ने केन्द्र सरकार से पूछा कि बताइए, आपने पिछले 3 दिन में दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर है।
 
हालांकि सॉलीसिटर जनरल ने अदालत में कहा कि यह प्रतिकूल मुकदमेबाजी नहीं है। केंद्र और दिल्ली की  निर्वाचित सरकारें हैं और मरीजों की सेवा के लिए भरसक कोशिश कर रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन की कमी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख