biodatamaker
✕

अमेरिका समेत 3 देशों में हुए अध्ययन में AstraZeneca Vaccine के प्रभावी होने का मिला प्रमाण

Updated: सोमवार, 22 मार्च 2021 (18:10 IST)
लंदन। अमेरिका और 2 दक्षिण अमेरिकी देशों में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके पर हुए एक बड़े परीक्षण में सामने आया है कि यह टीका कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 को होने से रोकने में 79 प्रतिशत और रोग को गंभीर होने से रोकने में 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्राजेनेका कंपनी द्वारा विकसित टीके के तीसरे चरण का अध्ययन अमेरिका, चिली और पेरू में किया गया, जिससे इसके सुरक्षित और प्रभावी होने की पुष्टि दोबारा हुई। इससे पहले ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में टीके का परीक्षण किया गया था।

भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भी इस टीके का उत्पादन किया जा रहा है। टीका सभी उम्र और समुदाय के लोगों पर समान रूप से प्रभावी देखा गया और 65 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्तियों पर यह 80 प्रतिशत असरदार रहा।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और टीके के प्रमुख जांचकर्ता एंड्र्यू पोलार्ड ने कहा, यह नतीजे मिलना अच्छी खबर है, क्योंकि इससे टीके के प्रभाव का पता चलता है। यह ऑक्सफोर्ड के ट्रायल के नतीजे में भी समान रूप से प्रभावी दिखता है।

उन्होंने कहा, सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को टीका दिए जाने पर कोविड-19 से डटकर मुकाबला किया जा सकता है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख