dharma sangrah
✕

कोरोना के बाद भविष्य की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं विद्यार्थी, 11 राज्यों के बड़े सर्वे में हुआ खुलासा

Updated: शुक्रवार, 6 मई 2022 (22:49 IST)
अहमदाबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बाद गुजरात के 4 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों के सर्वेक्षण से पता चला है कि वे भविष्य की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। साथ ही कहीं और स्थानांतरित होने की संभावना को लेकर तनाव महसूस कर रहे थे।

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में काम करने वाले एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट, क्वेस्ट एलायंस द्वारा किए गए सर्वेक्षण का उद्देश्य यह समझना था कि कोविड-19 ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों को किस हद तक प्रभावित किया है।

सर्वेक्षण में गुजरात सहित 11 राज्यों के 13-15 आयु वर्ग के लगभग 22 हजार विद्यार्थियों को शामिल किया गया, जहां उत्तर देने वालों की संख्या लगभग 4 हजार थी। नेहा पार्थी, एसोसिएट निदेशक, माध्यमिक स्कूल कार्यक्रम, क्वेस्ट एलायंस ने कहा, इस नुकसान के कारण, रोजी-रोटी प्रभावित हुई।

कुल मिलाकर, 19 प्रतिशत बच्चों ने माना कि उनकी पारिवारिक आय कम हो गई है। हालांकि गुजरात में यह संख्या बहुत अधिक थी, जहां 4100 उत्तरदाताओं में से 49 प्रतिशत ने दावा किया कि परिवार के किसी सदस्य के खोने के कारण उनके परिवार की आय प्रभावित हुई थी।

सर्वेक्षण में इस बात पर भी जोर दिया गया कि परिवार की कम आय ने बच्चों के दूध और प्रोटीन युक्त भोजन जैसे पौष्टिक भोजन के सेवन को प्रभावित किया। पार्थी ने कहा कि 11 राज्यों में कुल उत्तरदाताओं में से 12 प्रतिशत ने कहा कि पौष्टिक भोजन का सेवन कम हो गया है, गुजरात में छात्रों के लिए यह आंकड़ा 29 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, अध्ययन में यह भी पाया गया कि गुजरात में बालक और बालिकाओं में 40 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाता छात्र भविष्य के अध्ययन के बारे में चिंतित थे। इससे पता चला कि 7.58 प्रतिशत परिवारों को लगता है कि उन्हें भविष्य में काम के अवसरों के लिए पलायन करना होगा।(भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

अगला लेख