sawan somwar

Covid-19 महामारी के बीच ओडिशा में आ सकता है तूफान, 12 जिलों में अलर्ट जारी

Published: शनिवार, 16 मई 2020 (00:44 IST)
भुवनेश्वर। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के बीच ओडिशा में तूफान के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई। साथ ही कलेक्टरों से लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था करने को कहा गया है।

एक उच्च सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है, जिसके तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है।

भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त प्राथमिक सूचना के अनुसार संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने पथ पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। जेना ने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है और संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकरा सकता है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को शुक्रवार से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को और बढ़ जाएगा और बाद में यह तूफान का रूप ले लेगा।

भारतीय मौसम विभाग के मृत्युंजय महापात्र ने कहा, अभी हम सटीकता से अनुमान नहीं लगा सकते क्योंकि चक्रवात अभी बना नहीं है। हालांकि ओडिशा के उत्तरी और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों में स्थित जिलों में इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इसके परिणामस्वरूप तटीय क्षेत्रों में 19 मई से भारी बारिश का अनुमान है।जेना ने कहा कि स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी कर दी है जिनमें जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा समेत अन्य बलों की तैनाती की जा सकती है। विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि ओडिशा ने ऐसी स्थिति का सामना पहले भी किया है, इसलिए स्थिति का प्रबंधन सही तरीके से किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख