dharma sangrah

वायरस हुआ ‘सुपर स्‍प्रैडर’, एक को हुआ तो पूरा परिवार हो जाएगा शिकार, बचने के लिए चाहिए ‘सुपर सावधानी’

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (13:29 IST)
कोरोना ने यू-टर्न लिया है, इस बार यह ‘यूके स्ट्रेन’ का वायरस है। लेकिन दोबारा लौटकर आया यह वायरस पहले से ज्‍यादा संक्रामक है,  यानि ‘सुपर स्‍प्रैडर’। इसका मतलब है यह तेजी से लोगों को संक्रमित करता है और सबको अपनी चपेट में लेता है।

डॉक्‍टरों की माने तो जनवरी महीने में एक संक्रमित मरीज दो लोगों को संक्रमित कर रहा था, वहीं फरवरी में एक व्‍यक्‍ति से करीब 5 लोग बीमार होने लगे। जबकि मार्च आते आते एक मरीज तकरीबन 7 से 8 लोगों को संक्रमित कर रहा है। यह बेहद चौंकाने वाला तथ्‍य है।

इसे ऐसे समझि‍ए कि पहले अगर घर में कोई एक कोरोना वायरस से संक्रमित होता था तो उसकी वजह से घर के एक या दो ही लोग संक्रमित होते थे, लेकिन अब पूरे परिवार के लोगों को उस एक संक्रमित से संक्रमण हो रहा है। यानि इसके संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है।

डॉ समीर माहेश्‍वरी (एमबीबीएस, एमडी मेडि‍सिन) इस बारे में और ज्‍यादा स्‍पष्‍ट करते हुए कहते हैं कि वायरस का नया म्‍यूटेशन पहले से ज्‍यादा संक्राम‍क है। यह एक व्‍यक्‍ति से ज्‍यादा लोगों में फैल रहा है, अगर इसे ‘सुपर स्‍प्रैडर’ कहें तो बि‍ल्‍कुल गलत नहीं होगा।

डॉ समीर ने बताया कि इसे यूके से आया स्‍ट्रेन बताया जा रहा है,  हालांकि अभी पूरे शहर से 90 से ज्‍यादा सेंपल जांच के लिए दिल्‍ली भेजे गए हैं, यह पता लगाने के लिए कि यह यूके बेस्‍ड स्‍ट्रेन है या नहीं।

अब सि‍म्‍पटम्‍स से दे रहा धोखा
डॉक्‍टरों के मुताबि‍क पहले सर्दी, खांसी, बुखार और सूंघने की क्षमता में कमी के साथ ही मुंह में स्‍वाद नहीं आने जैसे लक्षण शामिल थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब अपने लक्षण बदलकर भी यह वायरस धोखा दे रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि अब सर्दी, खांसी और बुखार के साथ कमजोरी, पेद दर्द और लूज मोशन भी इसके लक्षणों में शामिल हो गया है। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्‍टर से मिलें।

बुखार नहीं, कमजोरी है तो भी कोरोना
दरअसल, वायरस के नए स्‍ट्रेन के बारे में पता लगाने के लिए हाल ही में 90 सेंपल जांच के लिए दिल्‍ली भेजे गए  अब इसके बाद 117 सेंपल शुक्रवार को भेजे गए हैं। इससे पता चल सकेगा कि नया वायरस यूके का स्‍ट्रेन है या नहीं। क्‍योंकि डॉक्‍टरों के मुताबि‍क जिन्‍हें बुखार नहीं है, लेकिन कमजोरी है उन्‍हें भी कोविड निकल रहा है।

बच्‍चों में लंग्‍स इन्‍वॉल्‍वमेंट नहीं
जहां तक बच्‍चों की बात है तो अब बच्‍चों में भी कोरोना हो रहा है, हालांकि डॉक्‍टरों का कहना है कि बच्‍चों में बडों की तरह लंग्‍स इन्‍वॉल्‍वमेंट नहीं है। लेकिन बडों में जिन्‍हें हार्ट, डायबि‍टीज आदि की दिक्‍कतें हैं उन्‍हें यह लंग्‍स में भी इन्‍फैक्‍ट कर रहा है। बच्‍चों में कम से कम यह दिक्‍कत नहीं है।

एक निजी अस्पताल में पिछले एक माह में 18 वर्ष से कम उम्र के 10 बच्चे व युवा कोविड संक्रमण के कारण भर्ती किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में इस उम्र के 96 संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली में यूके स्ट्रेन की जांच के लिए भेजे जाने वाले 117 सैंपलों में 15 साल से कम्र वाले 17 बच्चों के सैंपल भी खासतौर पर भेजे गए हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने कांटैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी है। जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आए 15 लोगों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके माध्यम से अन्य किसी को संक्रमण तो नहीं फैला।

क्‍या है इंदौर की स्‍थि‍ति?
इधर मध्‍यप्रदेश के सबसे बडे शहर इंदौर की स्‍थि‍ति लगातार नाजुक बनती जा रही है। यहां शहर के 12 ऐसे बडे क्षेत्र हैं जहां संक्रमितों की संख्‍या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आलम यह है कि पिछले कुछ दिनों से रोजाना शहर में 200 से ज्‍यादा संक्रमित मिल रहे हैं। विजय नगर, सुखलिया और सुदामा नगर तो ऐसे क्षेत्र हैं जहां संक्रमित मरीजों की संख्‍या एक हजार से ज्‍यादा निकल गई है। स्‍थि‍ति यह है कि मध्‍यप्रदेश शासन नाइट कर्फ्यू लगाने के बारे में मंगलवार को निर्णय ले सकता है, क्‍योंकि इंदौर के बाजारों में लगातार लोगों की लापरवाही बढती जा रही है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख