Hanuman Chalisa
✕

स्पाइसजेट का सोनू सूद को सलाम, कोरोना लॉकडाउन में बने थे ‘सुपर हीरो’

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (07:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए पिछले साल लागू लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अनोखे अंदाज में सम्मानित किया है। कंपनी ने बोइंग 737 के विमान पर अभिनेता की तस्वीर लगाई गई है।
 
एयरलाइन ने देश और देश के बाहर कोविड-19 की वजह से फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अभिनेता की भूमिका को सम्मानित करने के इरादे से उनकी तस्वीर अपने एक विमान पर लगाई है।
 
एयरलाइन ने अभिनेता को पर्दे से लेकर वास्तविक जीवन का सुपर हीरो करार दिया है। स्पाइसजेट ने कहा कि एयरलाइन और अभिनेता महामारी काल की शुरुआत में ही विदेशों में फंसे लोगों को देश में लाने के लिए साथ आए थे और इस दिशा में काम कर रहे थे।
 
अभिनेता सोनू सूद ने कंपनी स्टाइस जेट का आभार जताते हुए लिखा, 'मैं मोगा से मुंबई पहली बार सामान्य दर्जे का टिकट लेकर आया थाl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं माता-पिता को बहुत मिस कर रहा हूं।'

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख