Hanuman Chalisa

सरकार से लेकर सिस्टम पर से विश्वास के ‘पलायन’ को बयां करती फिर तस्वीरें !

विकास सिंह
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (10:50 IST)
कहते हैं कि इतिहास अपने आप को दोहराता है,लेकिन शायद ही कभी भी किसी ने इतिहास इस तरह अपने आप को दोहराते हुए नहीं देखा होगा। दिल्ली से लेकर मुंबई तक,राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक प्रवासी मजदूरों के पलायन की जो तस्वीरें समाने आ रही है उसको देखकर यही कहा जा सकता है कि एक बार फिर इतिहास अपने को दोहरा रहा है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद राज्य सरकारों के लॉकडाउन और सख्त फैसलों के बाद प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बार फिर शुरु हो गया है। 
 
दिल्ली में सोमवार रात से लगाए गए लॉकडाउन के बाद हजारों की संख्या में प्रवासी अपने घरों की लौटते हुए दिखाई दे रहे है। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन पर प्रवासी लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। घर लौटने की ठीक वैसी ही जद्दोजहद दिखाई दे रही है जैसे एक साल पहले दिखाई दे रही है। तमाम शंका और अंशाकाओं को दरकिनार कर प्रवासी यात्री अपनी जान को भी जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे है।
 
लॉकडाउन लगने के बाद दिल्ली से मध्यप्रदेश के प्रवासी लोगों को लेकर लौट रही ओवरलोड बस ग्वालियर के जौरसी घाट पर अंसतुलित होकर पलट गई। हादसे में 3 प्रवासियों की मौत हो गई है वहीं कई घायल है। बताया जा रहा है कि बस में टीकमगढ़ और छतरपुर के आसपास के लोग बड़ी संख्या में सवार थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 60 सीटर बस में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। 

लॉकडाउन की दहशत और पलायन की पुरानी पीड़ा का याद कर सिहर जाने वाले प्रवासी मजदूर इस कदर बैचेन है कि वह जान-अनजाने अनहोनी को अंमत्रित कर रहे है। प्रवासी मजूदरों के पलायन की तस्वीरें हर ओर से आ रही है। मजूदरों के पलायन से फिर से लौटता हुआ वक्त वापस आता दिखाई दे रहा है। पिछले साल जब देश के सड़कों पर प्रवासी मजदूरों को कुछ इसी तरह पलायन का 'लांग मार्च' शुरु हुआ तो सड़क पर इसी तरह मजूदर मरते हुए दिखाई दिए थे। 
 
बेबसी के मारे प्रवासी मजूदरों की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासत तो जाग गई है और सियासी रोटियां भी सिंकना भी शुरु हो गई है, लेकिन पलायन की यह तस्वीरें और मौत का खौफनाक मंजर चीख-चीख कर यह बता रहा है कि सरकार से लेकर सिस्टम तक सिर्फ कोरे वादे और दावे ही करते है। 
 
प्रवासी मजदूरों के पलायन की तस्वीरें बता रही है कि देश की अवाम का अब अपने हुक्मरानों पर किचिंत मात्र भी भरोसा नहीं रहा है। पीएम मोदी के साथ दिल्ली के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रवासी मजदूरों को वापस नहीं लौटने की अपील की है लेकिन पलायन की तस्वीर बता रही है कि अब उनको न तो सरकार और न ही उसके सिस्टम पर कोई भरोसा बचा है।
 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

अगला लेख