sundarkand
✕

Special Report : कोरोना ने कई मान्यताओं को तोड़ डाला जम्मू कश्मीर में, दूसरी बार अमरनाथ यात्रा रद्द करवाने की तैयारी

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (18:48 IST)
जम्मू। कोरोना ने जम्मू कश्मीर में भी कई मिथ्यों को तोड़ डाला है। यह लगातार दूसरी बार है कि अगर 150 सालों के ज्ञात इतिहास में पहली बार अमरनाथ यात्रा किसी महामारी के कारण स्थगित कर दी गई तो महामारी के कारण ही 148 सालों से चली आ रही ‘दरबार मूव’ की परंपरा भी बदली जा चुकी है। पिछले साल चमलियाल मेला भी संपन्न नहीं हो पाया था और इस बार भी इस पर ठीक उसी प्रकार से खतरा मंडरा रहा है जिस तरह से क्षीर भवानी के मेले पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि कई बार पहले भी अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम या सुरक्षा हालात के चलते समय से पहले रोकना पड़ा था लेकिन जिस तरह से पिछले साल बिना शुरू हुए ही यात्रा को समाप्त घोषित किया गया था वह इतिहास में पहली बार था। अब दूसरी बार इसे रद्द करने की तैयारी चल रही है।

अभी तक अमरनाथ यात्रा के प्रति यह मिथ्य था कि यह कभी नहीं रूकी है। चाहे आतंकी हमला हो या प्राकृतिक आपदा। सच भी है। ज्ञात 150 सालों के इतिहास के दौरान यह अनवरत रूप से चलती रही है। पर अब कुदरत के चमत्कार ने सब कुछ बदल कर रख दिया।

यही नहीं प्रदेश में पिछले 148 सालों से दरबार मूव अर्थात राजधानी बदले जाने की परंपरा को भी कभी आतंकी हमले या युद्ध की स्थिति हिला नहीं पाई थी। परंतु इस बार कोरोना के कारण प्रशासन ने इसे बदल दिया। यह बदलाव स्थाई है या अस्थाई, यह चर्चा का अलग विषय है। परंतु सच्चाई यही है कि इस परंपरा के लगातार दूसरी बार टूट जाने से कई पक्ष खुश भी हुए हैं।

कोरोना ने चमलियाल मेले की परंपरा को भी तोड़ दिया है। कई सौ सालों से यह मेला चल रहा था। पर कोरोना ने इस पर रोक लगा दी। अबकी बार भी इसके संपन्न होने पर ठीक उसी प्रकार का प्रश्न चिन्ह है जिस तरह से अनंतनाग में होने वाले मेला क्षीर भवानी के आयोजन पर है। लद्दाख में भी दूसरी बार सिंधु मेले को स्थगित कर दिया गया है। जबकि अन्य धार्मिक यात्राओं पर भी लगातार दूसरी बार रोक लगाने की तैयारी चल रही है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख