ramcharitmanas
✕

हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष और 2 विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (16:24 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जांच में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। विज ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष तथा 2 अन्य विधायक जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर, दुनिया में 64.51 फीसदी मरीज कोरोनावायरस मुक्त हुए
गुप्ता के संक्रमित होने से 26 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा करेंगे।  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष समेत सभी विधायकों, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिये कोविड-19 की जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है और जांच में संक्रमण नहीं पाए जाने पर ही सदस्य को सत्र में शामिल होने दिया जाएगा।
 
सत्र शुरू होने से 3 दिन पहले तक का कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र मान्य होगा। इससे पुराना प्रमाण पत्र होने पर सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए यह प्रमाण पत्र अधिकारियों समेत सभी के लिए अनिवार्य है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख