biodatamaker
✕

सपा नेता घूरा राम का कोरोनावायरस संक्रमण से निधन

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (11:50 IST)
बलिया (उप्र)। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री घूरा राम की गुरुवार तड़के कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई। घूरा राम के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार तड़के 4 बजे उनके पिता का लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे।
ALSO READ: आईआईटी दिल्ली का नया आविष्कार, 650 रुपए में कोरोना जांच किट
उन्होंने बताया कि घूरा राम को गत 14 जुलाई की देर रात्रि कफ व सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी मेडिकल जांच की रिपोर्ट आई जिसमें उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
 
उन्होंने बताया कि कल से कफ व रक्तचाप की परेशानी बढ़ी और उनकी हालत बिगड़ गई थी। बसपा संस्थापक कांशीराम के विश्वस्त सहयोगी रहे घूरा राम वर्ष 1993, 2002 व 2007 में जिले की रसड़ा सुरक्षित सीट से विधायक रहे तथा मायावती सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे। हाल ही में वे सपा में शामिल हो गए थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घूरा राम को दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख