suvichar

साउथ डकोटा की गवर्नर कोरोनावायरस से संक्रमित, ट्रंप के साथ विमान में हुई थीं सवार

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (14:21 IST)
सियुक फॉल्स (अमेरिका)। साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोइम कोरोनावायरस से संक्रमित मिलीं। वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की महिला मित्र के साथ करीब से संपर्क में आने के बावजूद शुक्रवार की रात ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन में सवार हुई थीं।
ALSO READ: अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप ने Coronavirus को लेकर चीन पर साधा निशाना
ट्रंप पूरे वक्त उस स्थिति में रहे, जहां उन्हें बीमार नजर नहीं आने वाले व्यक्ति से वायरस फैल सकता था, जैसे कि नोइम जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की महिला मित्र किम्बर्ली गिलफोयल के साथ चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम के दौरान करीब से बातचीत की थी। नोइम की प्रवक्ता मैगी सीडल के मुताबिक नोइम ने विमान में मास्क नहीं पहना हुआ था और वे राष्ट्रपति से बातचीत करती रही थीं।
 
नोइम शुक्रवार को साउथ डकोटा में ट्रंप का स्वागत करने से पहले कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाई गई थीं। इससे 1 दिन पहले उन्होंने गिलफोयल से बातचीत की थी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में नोइम और गिलफोयल एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रही हैं। ट्रंप अभियान ने घोषणा की कि गिलफोयल शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
 
सीडल ने कहा कि नोइम फिर से जांच कराने के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने एयरफोर्स वन में सफर करने के नोइम के फैसले को इस बात का उदाहरण बताया कि वायरस के साथ कैसे जिया जाता है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की उस टिप्पणी का भी हवाला दिया कि बिना लक्षण वाले लोगों से वायरस का प्रसार 'दुर्लभ' है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख