Hanuman Chalisa

Coronavirus: जंग हुई मंद, अब तक 3.8 लाख लोगों ने ही ली तीसरी खुराक

सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (09:54 IST)
नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश में अब तक 3.8 लाख लोगों ने ही वैक्सीन की तीसरी डोज यानी प्रिकॉशनरी डोज लगवाई है। इनमें से 51 फीसदी लोगों ने पिछले 4 दिनों में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई है।

इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा से मिली है। बता दें कि 10 अप्रैल से 18 साल से 60 साल के बीच के लोगों के लिए वैक्सीन की तीसरी डोज की शुरुआत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 14 दिनों में देशभर में 18-59 आयु वर्ग के 3,87,719 लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक दी गई है, जिसमें 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच में 1.98 लाख लोगों को तीसरी डोज दी गई है।

पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 18-59 आयु समूह वाले जितने लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगी है, उनमें आधे से अधिक लोग तो मेट्रो शहरों वाले राज्यों के हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी ज्यादातर वही लोग तीसरी डोज ले रहे हैं, जो या तो विदेश ट्रेवल करने वाले हैं या फिर जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा की मानें तो बीते 14 दिनों में 54 फीसदी वैक्सीन (तीसरी डोज) दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही लगी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादातर प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर इन्हीं शहरों में स्थित हैं।

डेटा की मानें तो राजस्थान में 5500 तो मध्य प्रदेश में 5290 और झारखंड में 5290 लोगों को वैक्सीन की तीसरी डोज लगी है। वहीं, बिहार में जहां 22,141 तो छत्तीसगढ़ में 532 लोगों को तीसरी डोज लगी है। इसके अलावा, हरियाणा में 19,918 लोगों को तीसरी डोज लगी है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख