Hanuman Chalisa
✕

कोविड-19 : इंदौर में कई स्थानों पर बजा 'संकल्प' का सायरन, जागरूकता के लिए थमा शहर

Updated: मंगलवार, 23 मार्च 2021 (12:51 IST)
इंदौर। कोविड-19 को लेकर आम जन में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार के अनूठे अभियान के तहत यहां मंगलवार को कई स्थानों पर सायरन बजाया गया। इस मुहिम से जुड़े लोगों ने सायरन बजने के दौरान 2 मिनट के लिए अपने स्थान पर थमकर महामारी से बचाव की हिदायतों के पालन का संकल्प लिया।

ALSO READ: मास्क लगाए जिससे लॉकडाउन की नौबत नहीं आए,बोले शिवराज,बचाव के संकल्प के लिए बजा सायरन
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट यहां सपना-संगीता रोड क्षेत्र में 'संकल्प' अभियान में शामिल हुए। इस दौरान जब सायरन बजा, तो वह अन्य लोगों के साथ अपनी जगह पर सावधान की मुद्रा में दो मिनट तक खड़े दिखाई दिए।
 
उन्होंने बताया कि सिलावट ने एक वाणिज्यिक परिसर के बाहर पीले रंग में डूबे ब्रश से गोले भी बनाए, ताकि ग्राहक वहां खड़े होकर कोविड-19 से बचाव के लिए शारीरिक दूरी की हिदायत का पालन कर सकें। राज्यस्तरीय संकल्प अभियान के तहत सिलावट ने यहां आम लोगों को मास्क भी बांटे।
 
गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिला है जहां हाल के दिनों में महामारी के नए मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 387 नए मामले आए। इसके साथ ही, 24 मार्च 2020 लेकर अब तक जिले में संक्रमित मिले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 64,896 पर पहुंच गई है। इनमें से 945 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख