sawan somwar

Post corona ‘ब्रेन ड‍िसीज’ बन रहा मरीजों के लिए तकलीफदेह! रि‍सर्च में खुलासा

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (18:23 IST)
 
कोरोना जान ही नहीं ले रहा, मरीजों को मानसिक रूप से बीमार भी कर रहा है। हाल ही में हेल्‍थ जर्नल लॉन्‍सेट में प्रकाशि‍त एक रिसर्च में यह चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

रिचर्स करने वाले विशेषज्ञों ने पाया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले करीब 34 प्रतिशत लोग किसी न किसी तरह की मानसिक बीमारी के लिए डॉक्‍टरों के पास पहुंचकर खुद डायग्‍नोस्‍ट करवा रहे हैं। इनमें कई तरह के न्‍यूरोलॉजिकल और साइक्‍लोजिकल ड‍िसऑर्डर शामिल हैं।

खास बात यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के करीब छह महीनों के बाद मरीजों में इस तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा यानी करीब 17 प्रतिशत मरीजों में एन्‍जॉयटी यानी चिंता की समस्‍या हो रही है। जबकि 14 प्रतिशत मरीजों में मूड से संबंधि‍त ड‍िसऑर्डर सामने आ रहे हैं, जैसे मूड स्‍विंग आदि‍।

सबसे ज्‍यादा चिंता वाली बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में ब्रेन डि‍सीज के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि यह अब तक की सबसे व्‍यापक हेल्‍थ स्‍टडी है, जिसमें यूएस के करीब 2 लाख 36 हजार ऐसे मरीजों पर रिसर्च की गई जो कोरोना के मरीज थे। वि‍शेषज्ञों ने इनके परिणामों का दूसरे सामान्‍य मरीजों के साथ भी तुलनात्‍मक अध्‍ययन किया।

कोरोना से संक्रमित 50 में से 1 मरीज को एक खास तरह का स्‍ट्रोक आया जिसमें खून के थक्‍के बन जाते हैं जो सीधे तौर पर व्‍यक्‍ति के दिमाग को प्रभावित करते हैं।

इसके साथ ही हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की एक रिसर्च में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ मैक्स टैक का इस बारे में कहना है कि रिसर्च के हमारे परिणाम संकेत देते हैं कि कोविड -19 के बाद फ्लू संक्रमणों की तुलना में मस्तिष्क रोग और मानसिक विकार अधिक आम हुए हैं। अब यह देखना होगा कि छह महीने के बाद मरीजों में किस तरह के लक्षण और रोज नजर आते हैं।

यह भी कहती है रिसर्च
इन मानसिक बीमारियों में ऐंग्जाइटी, इंसोमनिया, डिप्रेशन और ओब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) और पोस्ट ट्रोमेटिक स्ट्रेस डि‍सऑर्डर (PTSD) जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इनमें भी ज्यादातर रोगियों में नींद ना आने की समस्या सबसे अधिक देखी गई। इस स्थिति में ये लोग हर समय बेचैनी का अनुभव करते हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख