sundarkand

MP : कोरोना के खिलाफ जंग, सड़क पर उतरे CM शिवराज

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (22:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण फैल रहा है। इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है मास्क लगाना।

चौहान आज शाम न्यू मार्केट पहुंचे तथा वहां दुकानों पर जाकर जिन दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों ने मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें मास्क पहनाए। साथ ही सभी से हाथ जोड़कर मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क इस प्रकार लगाएं कि आपके नाक व मुंह दोनों ढंके रहें।

कोरोना से स्वयं की, परिवार की, देश एवं प्रदेश की रक्षा के लिए मास्क जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नहीं चाहते कि दोबारा प्रदेश में लॉकडाउन लगाकर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया जाए। 
यदि आप सभी लोग मास्क लगाएंगे, एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी रखेंगे तथा सभी सावधानियों का पालन करेंगे तो कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा तथा प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाना पड़ेगा। अभी एहतियात के तौर पर इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर शहरों में रविवार को लॉकडाउन किया गया है।

चौहान ने न्यू मार्केट में चना जोर गरम बेचने वाले रोशनपुरा निवासी 45 वर्षीय चंद्रशेखर को तथा अन्य दुकानदारों संतोष, महेंद्र जैन, सीमा पांडे सहित लगभग 25 व्यक्तियों को अपने हाथ से मास्क पहनाए।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख