sundarkand
✕

मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस पॉजिटिव

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (12:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी पुष्टि स्वयं सीएम चौहान ने की है।

शिवराज ने ट्‍वीट कर कहा कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

उन्होंने ट्‍वीट में आगे कहा कि  मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटाइन में चले जाएं।

सीएम ने कहा- मैं #COVID19 की सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।
 

 
उन्होंने कहा- #COVID19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।
 
मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री @drnarottammisra, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री 
@bhupendrasingho, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री @VishvasSarang और स्वास्थ्य मंत्री @DrPRChoudhary
करेंगे। मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में #COVID19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Durga Puja Pandal Stampede : माइक से पंडाल गिरने की चेतावनी के बाद मची भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल, सामने आया घटना का वीडियो

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत

Gwalior Accident: CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को ₹2 लाख

केरल की अरुंधति ने CM योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का न्योता, बताया कैसे बदली जिंदगी, बोलीं- भावुक होना कमजोरी नहीं

उत्तरकाशी को ₹218 करोड़ से अधिक की सौगात, CM धामी ने बर्नीगाड़ की विकास परियोजनाओं पर दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख