Daily Horoscope
✕

CM शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (13:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के एक अस्पताल में पिछले 11 दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। वे 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।
 
ठीक होने के बाद अपने घर के लिए रवाना होने से पहले चौहान ने अस्पताल के कोरोना योद्धाओं से कहा कि मैं सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखें। चौहान ने कहा कि हम हरसंभव इलाज का प्रयास कर रहे हैं।
ALSO READ: क्वारंटाइन सेंटर से शिवराज का वीडियो, घरों में दीपमालाएं जला भगवान राम की पूजा व सुंदरकांड का पाठ करें
उन्होंने कहा कि 7 दिन घर में ही क्वारंटाइन में रहूंगा और काम करता रहूंगा। चौहान ने बताया कि कोरोनावायरस लाइलाज बीमारी नहीं है। हमारा संकल्प है- हम लड़ेंगे और जीतेंगे? कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. अजय गोयंका ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री की हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के 12वें दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वास्थ्य स्थिर है। उनमें पिछले 10 दिनों से किसी भी प्रकार का कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दिए।
 
उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बुधवार सुबह उनकी जांच की और सभी क्लिनिकल पैरामीटर सामान्य पाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 के लिए 8 मई 2020 को बनाए गए पॉलिसी के तहत अस्पताल से छुट्टी दी है। इस पॉलिसी के अनुसार किसी मरीज को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद 10 दिनों में छुट्टी दे दी जाती है, यदि उसे पिछले 3 दिनों से बुखार नहीं हो तो। छुट्टी देने से पहले मरीज की कोविड-19 जांच जरूरी नहीं है। गोयंका ने कहा कि मुख्यमंत्री को अगले 7 दिनों तक घर में स्वयं क्वारंटाइन पर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख