suvichar
✕

Corona virus : ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को अपने 6 करोड़ यूजर्स तक पहुंचाएगी ShareChat

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (21:54 IST)
शेयरचैट ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की निगरानी के लिए सरकार द्वारा बनाए गए ऐप ‘आरोग्य सेतु’ की पहुंच बढ़ाने की मुहिम शुरू करने की शनिवार को घोषणा की।
 
कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह इस ऐप को अपने 6 करोड़ यूजर्स तक पहुंचाएगी। कंपनी ने इसके लिए 5 करोड़ रुपए के बराबर के ‘ऐड क्रेडिट्स’ का भी प्रावधान करने की घोषणा की।
 
ऐड क्रेडिट्स भुगतान का एक ऐसा माध्यम है, जिसका इस्तेमाल फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर विज्ञापन देने में किया जाता है।
 
कंपनी ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में 15 भाषाओं में अपने 6 करोड़ से अधिक यूजर्स के बीच आरोग्य सेतु के लिए व्यापक विज्ञापन अभियान चलाएगी।
 
सरकार ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप तैयार किया है। इसे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2 अप्रैल को पेश किया।

यह ऐप लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की खुद से जांच करने में मदद करता है तथा यदि कोई स्वस्थ्य व्यक्ति किसी संक्रमित के संपर्क में आ जाता है तो ऐप प्राधिकरणों को इस बारे में सतर्क करता है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह ऐप फोन में इंस्टॉल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह ऐप कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की मुहिम में महत्वपूर्ण है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख