sundarkand
✕

कोरोना वैक्सीन को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बेतुका बयान

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (21:03 IST)
कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने पर जब हर व्यक्ति खुश होकर राहत की सांस ले रहा है तब कुछ लोगों को आपत्ति न हो तब हमारा लोकतंत्र क्या शरमा नहीं जाएगा। जी हां! विविध रंगों वाले देश में विरोध भी एक रंग है। अगर गली-मोहल्ले की बातों पर कान लगाएं तो तरह-तरह के जुमले सुनने को हर जगह मिल जाएंगे।
ALSO READ: Live Updates : देशभर के 3351 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों को लगा टीका
किसी को डर है कि ऐसा तो नहीं यह टीका आदमी की ताकत को ही खत्म कर दे तो कोई इसलिए परेशान है कि टीका कोई नई बीमारी न ले आए! इसलिए आज पहले चरण में टीका उनके लगा है जिन्होंने कोविड का शिकार हुए लाखों-करोड़ों लोगों का खुद को जोखिम में डालकर इलाज किया है। जीवनदान देने वाले हेल्थ फाइटर झूम-झूमकर टीका लगवा रहे हैं लेकिन एक राजनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने टीका न लगवाने की अपील करते हुए इसे खतरनाक बताया है।
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीकुर्रहमान बर्क ने वैक्सीन पर उठाए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वैक्सीन पहली बार आ रही है अभी न देखा न समझा है, हमारे उलेमाओं ने पहले भी बयान जारी करके कहा था की वैक्सीन मे कुछ गड़बड़ है। नॉर्वे में वैक्सीन के इस्तेमाल से 30 लोगो की मौत हो चुकी है। सभी को अपनी जान प्यारी है इसलिए अभी इस वैक्सीन न लगवाएं।
 
वैक्सीन मुफीद हो, फायदा पहुंचाए, इसके लिए अभी इंतजार करें। सरकार को चाहिए कि टेस्टिंग के बाद जब रिजल्ट सुखद दिखाई दें, तभी इसका वैक्सीनेशन करवाएं। अखिलेश यादव पहले ही इस टीके को लगवाने का विरोध कर रहे हैं। हम भी उनके विरोध का समर्थन करते हैं, अखिलेश और हम एक ही मिजाज के हैं। 
 
मेरठ से सरधना विधानसभा क्षेत्र बीजेपी विधायक संगीत सोम द्वारा विरोध करने वालों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए, पर शफीकुर्रहमान ने कहा कि हम हिन्दुस्तानी हैं, नागरिकता हिन्दुस्तान की और जाएं पाकिस्तान। हम तो देश विभाजन के समय पाकिस्तान नहीं गए, तो अब क्यों जाएंगे?

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख