dharma sangrah

Corona: सीरम इंस्टीट्यूट ने बूस्टर डोज बनाने के लिए मोदी सरकार से मांगी अनुमति

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (23:57 IST)
पुणे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने औषधि नियामक से कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी देने का अनुरोध किया है। संस्थान ने कहा है कि देश में टीके का पर्याप्त भंडार है और संक्रमण के नए स्वरूप को देखते हुए बूस्टर खुराक की जरूरत है।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने पर मुफ्त मिलेगा 60,000 रुपए का स्मार्टफोन, जानिए क्या है स्कीम
 
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते बताया कि भारतीय औषधि नियामक (डीसीजीआई) को भेजी एक अर्जी में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी ने पहले ही एस्ट्राजेनेका की बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि जब पूरा विश्व महामारी के हालात के जूझ रहा है, कई देशों ने कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देनी शुरू कर दी है।

ALSO READ: ब्रिटेन में Omicron वैरिएंट के 22 मामले, अब बूस्टर डोज की तैयारी
 
एक आधिकारिक सूत्र ने पत्र के हवाले से कहा कि हमारे देश के लोग साथ ही दूसरे देशों के लोग जिन्हें कोविशील्ड की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं, वे लगातार हमारी कंपनी से बूस्टर खुराक की मांग कर रहे हैं। आप जानते हैं कि अब हमारे देश में कोविशील्ड की कोई कमी नहीं है और महामारी के जारी हालात तथा संक्रमण के नए स्वरूप सामने आने के बाद ऐसे लोग बूस्टर खुराक की मांग कर रहे हैं जिन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
 
केंद्र सरकार ने संसद को सूचित किया है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और कोविड-19 के लिए टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह बूस्टर खुराक की आवश्यकता और औचित्य के वैज्ञानिक प्रमाणों पर विचार कर रहे हैं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख