suvichar

आज से शुरू हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, अपॉइंटमेंट लेकर लगवा सकेंगे टीका

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (01:00 IST)
नई दिल्ली। आज से कोरोनावायरस (CoronaVirus) के खात्मे के लिए वैक्सीन लगाए जाने का दूसरे चरण का अभियान आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में कोरोना वैक्सीन 45 और 60 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। 
 
इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 मार्च को करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 1 मार्च सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। कोरोनावायरस का टीका लगवाने के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। सरकारी अस्पतालों में तो कोरोना का टीका मुफ्त लगेगा, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए चार्ज देना होगा। इस दूसरे चरण में 45 साल से अधिक से ऐसे लोगों का टीकाकरण होगा, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा।
ALSO READ: महाराष्ट्र में 5वें दिन भी 8000 से ज्यादा केस, कई शहरों में लॉकडाउन और पाबंदियां
टीकाकरण के लिए लोग कोविन 2.0 पोर्टल के जरिए कहीं भी, कभी भी रजिस्ट्रेशन करके अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोविन 2.0 को लेकर पूरा गाइडेंस नोट भी जारी कर दिया है।
 
कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट का यूजर मैनुअल जारी करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि शानदार ग्राउंडवर्क और सतर्कता के लिए एडवायजरी तय करने से देश में कोरोना वायरस संक्रमण को थामने में मदद मिली है। 
 
केंद्र सरकार ने टीकाकरण खातिर रजिस्ट्रेशन के लिए cowin.gov.in पोर्टल शुरू किया है। इस पर आज सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए आयुष्मान भारत PMJAY योजना के तहत 10 हजार से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल, CGHS के तहत 600 अस्पताल और अन्य प्राइवेट अस्पतालों को टीकाकरण कार्यक्रम में लगाया गया है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख