shradh paksha
✕

महाराष्ट्र में 5वें दिन भी 8000 से ज्यादा केस, कई शहरों में लॉकडाउन और पाबंदियां

Updated: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (23:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को भी कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जबकि 62 मरीजों की मौत हो जाने से साथ अब तक राज्य में 52,154 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी दी। कई शहरों में लॉकडाउन और पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है।
ALSO READ: मेरठ में महापंचायत में गरजे CM केजरीवाल, बोले- 70 साल से सभी पार्टियां किसानों को दे रहीं धोखा
विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के 8,293 नए मामले सामने आए। यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में 8000 से अधिक नए मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक दिन में 3,753 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और अब तक 20,24,704 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,008 है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पुणे में 14 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
राज्यभर में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के लिए 1,62,84,612 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 84,794 परीक्षण आज किए गए।
ALSO READ: कोरोना मरीजों पर यूनानी दवाएं भी कारगर, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है टेस्ट
विभाग के अनुसार राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.95 फीसद और संक्रमण दर 2.42 फीसद है। मुंबई में 1,061, पुणे में 790, अमरावती में 632 और नागपुर में 796 नए मामले सामने आए।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जब उनके द्वारा लोगों को पिछले सप्ताह दिए गए कोविड-19 नियमों का पालन करने या लॉकडाउन के लिए तैयार रहने के अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि हम इच्छुक तो नहीं हैं लेकिन यदि ऐसा किसा जाता है तो मजबूर होकर ऐसा किया जाएगा।

विदर्भ क्षेत्र के कुछ शहरों एवं पुणे में कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर पाबंदियां या लॉकडाउन नजर आया। नागपुर में भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। अमरावती, वुलढाना, यवतमाल, वासिम, अकोला में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। (इनपुट भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख