ramcharitmanas

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और वैरिफिकेशन, क्या है कीमत...

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (12:57 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण में सबसे पहले टीकाकरण करवाकर वैक्सीनेशन अभियान का आगाज कर दिया है। केंद्र सरकार के अनुमान के मुताबिक आज से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण में 27 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

ALSO READ: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर वैक्सीनेशन 2.0 अभियान का किया आगाज,जानिए वैक्सीनेशन से जुड़ीं 10 महत्वपूर्ण बातें
केंद्र सरकार एक मार्च से 60 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही 45 साल या उससे अधिक की आयु वाले ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
 
दरअसल, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा ज्‍यादा रहता है। ऐसे में उससे बचाव के लिए सरकार ने 45 पार के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के भी वैक्सीनेशन का फैसला लिया है।
 
क्या है गंभीर बीमारियां : डिजिटल प्लेटफार्म कोविन 2.0 पर नए नया फीचर जोड़ा गया है। इसमें 20 तरह की गंभीर बीमारियों के बारे में  विस्तृत जानकारी दी गई है। रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर की ओर से जारी सर्टिफिकेट को गंभीर बीमारी के लिए प्रमाण माना जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए इसे दिखाना होगा। इसके अलावा टीकाकरण के लाभार्थियों में नजर आने वाले प्रतिकूल के इलाज के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 

ALSO READ: पीएम मोदी ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली, लोगों से की यह अपील...

कोविन 2.0 पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन : केंद्र सरकार ने टीकाकरण खातिर रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन 2.0 पोर्टल शुरू किया है। इस पर आज सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कोविन 2.0 पोर्टल के जरिए कहीं भी, कभी भी रजिस्ट्रेशन करके अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोविन 2.0 को लेकर पूरा गाइडेंस नोट भी जारी कर दिया है। कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट का यूजर मैनुअल जारी करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि शानदार ग्राउंडवर्क और सतर्कता के लिए एडवायजरी तय करने से देश में कोरोना वायरस संक्रमण को थामने में मदद मिली है।
 
कैसे होगा वेरिफिकेशन? : वैक्सीनेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं 12 सरकारी आईडी मंजूर की गई हैं। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, वोटर आईडी, सांसदों-विधायकों को जारी आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक/डाकघर की पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्युमेंट, सरकारी सर्विस आईडी कार्ड और एनपीआर के तहत जारी किए गए स्मार्ट कार्ड।
 
जानिए क्या है कीमत : सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ्त मिलेगी। प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण के लिए एक डोज के 250 रुपए चुकाने होंगे। इसमें 150 रुपए टीके की कीमत और 100 रुपए सेवा शुल्क है। दोनों डोज लेना जरूरी है अत: हर व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल में टीका लगवाने के लिए दो डोज के कुल 500 रुपए लगेंगे।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

अगला लेख