sundarkand
✕

लोगों के काम पर लौटने से Coronavirus संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने का खतरा : उद्धव ठाकरे

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (19:41 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने और अधिक लोगों के काम पर लौटने से कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का 'दूसरा दौर' शुरू होने की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।
ALSO READ: UN में की बदलाव की मांग, भारत ने किया स्थाई सीट का दावा
कोविड-19 (COVID-19) हालात पर मराठवाड़ा और नासिक संभाग के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में ठाकरे ने ऐसे लोगों के बिना पर्याप्त ऐहतियात के बाहर निकलने पर चिंता व्यक्त की, जो कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। ठाकरे ने कहा कि मृत्युदर कम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
ALSO READ: भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, खाली करे POK
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग मास्क पहनने जैसे स्वास्थ्य नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में 25 सितंबर तक कोरोना वायरससंक्रमण के 13,00,757 मामले सामने आ चुके हैं। 34,761 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ठाकरे ने कहा कि ब्रिटेन में, ऐसे रोगियों का घरों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन प्रतिदिन उनकी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। हम ऐसे रोगियों को घरों में पृथक रहने की अनुमति दे रहे हैं, लेकिन वे बाहर निकलकर दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं।
ALSO READ: UNGA में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे (कोरोनावायरस संक्रमण) का दूसरा दौर शुरू होने का खतरा है क्योंकि अब और अधिक लोग काम के लिए बाहर निकल रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के घर बैठे ही संक्रमित होने का भी खतरा है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख