Daily Horoscope
✕

अमेरिका में Corona टीके से गंभीर प्रतिकूल असर का दूसरा मामला

Updated: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (10:16 IST)
फेयरबैंक्स (अमेरिका)। अमेरिका के अलास्का में कोरोनावायरस (Coronavirus) टीके से गंभीर प्रतिकूल असर पड़ने का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों ही प्रभावित स्वास्थ्यकर्मी हैं।

हालिया मामले में एक महिला चिकित्साकर्मी को गुरुवार को फेयरबैंक्स में टीका लगा और इसके 10 मिनट बाद ही प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा। उनमें ‘एनाफिलेक्टिक’ लक्षण सामने आए, इसमें जीभ का सूज जाना, कर्कश आवाज और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें शामिल हैं।

महिला को फेयरबैंक्स मेमोरियल अस्पताल के आपात विभाग में एपीनेफरीन की दो खुराक दी गई और छह घंटे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एंजलिक रमीरेज ने एक बयान में कहा, हालांकि एलर्जी संबंधी प्रतिक्रियाएं असामान्य हैं यद्यपि यह दवाई लेने या टीके की खुराक से ऐसा हो सकता है

उन्होंने कहा, इसलिए हमारे कर्मचारी एनाफिलेक्सिस से संबंधित लक्षणों का इलाज करने के लिए प्रशिक्षित हैं। हमारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें कल घर भेज दिया गया था।अस्पताल की मातृ कंपनी फाउंडेशन हेल्थ पार्टनर्स ने कहा कि महिला अपनी पहचान नहीं जाहिर करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने एक बयान जारी किया है।

इसमें उन्होंने कहा है कि वे टीका लेने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी। उनका कहना है कि एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने कोविड-19 से पीड़ित लोगों का दर्द और मौतें देखी हैं और उसके मुकाबले उन्हें हुई एलर्जी बेहद कमतर है।

इससे पहले मंगलवार को काउंटी के बार्टलेट रीजनल अस्पताल में टीके से गंभीर प्रतिकूल असर का मामला सामने आया था। महिला स्वास्थ्यकर्मी को एनाफिलेक्सिस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी अस्पताल के एक और कर्मचारी में अगले दिन प्रतिकूल असर देखे गए लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह आंशिक प्रतिक्रिया है और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत नहीं है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख