ganesh chaturthi
✕

Corona से जंग, ड्‍यूटी पहले शादी बाद में, SDM और जज बेटी की शादी टली...

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (20:17 IST)
Corona virus के खिलाफ जारी महायज्ञ में हर कोई अपनी आहुतियां दे रहा है। इसी कड़ी में इंदौर की जज बेटी और विजयपुर में एसडीएम के रूप में पदस्थ त्रिलोचन गौड़ ने अपनी शादी ही स्थगित कर दी। दोनों ने ही तय किया पहले कोरोना को हराएंगे फिर शादी करेंगे। 
 
दरअसल, इंदौर निवासी ईओडब्ल्यू में विशेष लोक अभियोजक के रूप में पदस्थ अश्लेष शर्मा की पुत्री हर्षिता शर्मा देवास जिले की बागली कोर्ट में जज हैं। उनका विवाह मूल रूप से कोलारस (शिवपुरी) में रहने वाले और वर्तमान में श्योपुर जिले के विजयपुर में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) त्रिलोचन गौड़ से गत दिसंबर 2019 में ही तय हो गया था। आगामी 4 मई को विवाह संपन्न होने वाला था। 
 
अश्लेष शर्मा ने बताया कि शादी की सारी तैयारियां हो गई थीं। इंदौर में मैरिज गार्डन से लेकर हलवाई, बैंड, डीजे आदि की बुकिंग भी हो गई थी। शादी की तैयारियों के लिए एसडीएम गौड़ ने 3 माह पहले ही 30 दिन का अवकाश भी स्वीकृत करा लिया था। 
इसी बीच, कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हुआ और श्योपुर में भी कुछ पॉजिटिव केस मिले। संकट की इस घड़ी में एसडीएम त्रिलोचन गौड़ व जज हर्षिता ने ड्‍यूटी को पहले प्राथमिकता दी और आपस में तय किया कि पहले कोरोना को हराया जाए, शादी इसके बाद ही करेंगे। 
 
जज हर्षिता के मुताबिक हमारे निर्णय में दोनों परिवारों ने भी अपनी सहमति दी है। अब हम शादी तभी करेंगे जब कोरोना वायरस से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। दूसरी ओर, त्रिलोचन का कहना है कि इस महामारी से लोग डरे हुए हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को छोड़कर शादी कैसे कर सकता था? मैंने अपनी पूर्व स्वीकृत छुट्टियों को भी कैंसल करवा लिया है। श्योपुर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने छुट्‍टी कैंसल करने के आवेदन पर अपनी मुहर लगा दी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख