biodatamaker

भारत से लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए राहतभरी खबर

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (10:46 IST)
मेलबर्न। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत से स्वदेश लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर 15 मई तक लगा यात्रा प्रतिबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तथा उन्हें स्वदेश लाने वाले विमान जल्द ही उड़ान भरेंगे।

ALSO READ: Corona Data Story : 7 दिनों में 3 बार कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख पार, 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव मामले
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इतिहास में पहली बार हाल ही में स्वदेश लौटने से पहले भारत में 14 दिन तक का वक्त बिताने वाले अपने नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सरकार ने 5 साल कैद या 50,899 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। इस मामले पर सरकार के आदेश की अवधि 15 मई को समाप्त हो जाएगी।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मॉरिसन ने इस पर सहमति जताई कि इस अवधि को और बढ़ाने की जरूरत नहीं है।  उन्होंने कहा कि यह फैसला लिया गया कि 15 मई तक का सुरक्षा आदेश काफी प्रभावी साबित हुआ और इसकी अवधि पूरी होने तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ALSO READ: कोरोना: भारत में दूसरी लहर क्या अब कमज़ोर पड़ चुकी है?
 
मॉरिसन की टिप्पणियां तब आई हैं, जब 1 दिन पहले 73 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने सिडनी की संघीय अदालत में प्रतिबंध को चुनौती दी। यह व्यक्ति पिछले साल मार्च से बेंगलुरु में फंसा हुआ है।ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत से लोगों को लाने के लिए पहला विमान भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक 3 विमान भेजे जाएंगे जिससे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वापस आ सके। उन्होंने कहा कि विमान पर सवार होने वाले हर शख्स की रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी। हमारे सामने भारत से आने वाले लोगों के साथ संक्रमण के भी आने का खतरा था।


मॉरिसन ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में फंसे 9,000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों में से कितने कोविड-19 से संक्रमित हुए? लेकिन स्वदेश लौटने के लिए विमान में सवार होने से पहले किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम रैपिड एंटीजन जांच करेंगे, क्योंकि हम पर यह तय करने की जिम्मेदारी है कि लोगों को वापस लाने के साथ-साथ देश में संक्रमण फैलने का खतरा भी न्यूनतम हो। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख