sundarkand
✕

वैज्ञानिकों ने Corona virus के लिए 6 संभावित दवाओं की पहचान की

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (16:53 IST)
मेलबोर्न। वैज्ञानिकों ने 10 हजार से अधिक यौगिकों से 6 ऐसी दवाओं की पहचान की है, जो कोरोना वायरस के इलाज में मदद कर सकती हैं। जर्नल नेचर में प्रकाशित शोध में नैदानिक परीक्षणों और अन्य यौगिकों में इन पहचान की गई दवाओं के प्रभाव की जांच की गई है।

ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ल्यूक गुड्डत ने कहा, ‘वर्तमान में इसकी कोई चिकित्सा पद्धति या कोरोना वायरस के लिए कोई प्रभावी उपचार विकल्प नहीं हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने नैदानिक उपयोग के लिए इन मुख्य यौगिकों का पता लगाने और दोनों प्रयोगशालाओं में नवीनतम कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का उपयोग करके यह अनुमान लगाने के वास्ते एक कार्यक्रम शुरू किया है कि ये विभिन्न दवाएं वायरस से कैसे निपट सकती है।’

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में कोविड-19 वायरस एंजाइम पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया, जिसे मुख्य ‘प्रोटीज या मेप्रो’ के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि हजारों दवाओं को परखने के बाद, शोधकर्ताओं ने छह ऐसी दवाओं को पाया जो एंजाइम को रोकने में प्रभावी दिखाई देती हैं।
 
गुड्डत ने कहा कि हम हृदय रोग, गठिया, स्ट्रोक, एथेरोस्क्लेरोसिस और कैंसर से जुड़े ‘क्लिनिकल ट्रायल’ से मिली महत्वपूर्ण सफलताओं पर भी गौर कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख