dharma sangrah
✕

बिहार में 7 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, पाबंदियों में दी ढील

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (22:17 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद बिहार में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्कूलों को एक बार फिर से खोले जाने की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 6 अगस्त से 9वीं और 10वीं के स्कूल खोले जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अनलॉक को लेकर कई फैसले लिए गए। इस बीच कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश में 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए जहां 7 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी वहीं पहली से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा। सरकार ने 7 से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 9वीं से 10वीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से 8वीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए दिनांक  7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे।  नीतीश ने कहा कि सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। 
 
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अब भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री ने आज पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया।
 
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और 46 नए मामले सामने आये । प्रदेश में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 365 थी। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत के बादा से बिहार में बुधवार तक 9646 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 725023 लोग संक्रमित हुए हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

अगला लेख