suvichar

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना खत्म होने पर मध्यप्रदेश में खुलेंगे स्कूल,ट्यूशन फीस भी नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (21:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाएंगे। स्कूल तभी खोले जाएंगे जब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल स्कूलों में ट्यूशन फीस भी नहीं बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा और तीसरी लहर की संभावनाओं के कारण स्कूल खोलने का फैसला नहीं ले रहे हैं। तीसरी लहर की संभावना खत्म हुई तो स्कूल खोलने पर विचार करेंगे। वहीं स्कूलों में ट्यूशन फीस इस साल भी नहीं बढ़ाई जाएगी। स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा कोई अन्य फीस नहीं लें सकेंगे। 
 
प्रदेश के सभी कोविड प्रभारी मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों को टीकाकरण एवं कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर पर संबोधित करते हुए कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटीज़ की ज़िम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। तीसरी लहर को देखते  हुए सरकार ज़रूरी दवाइयाँ का स्टॉक कर रही है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है वहीं ऑक्सीजन टैंकर्स की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं बच्चों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख